अमरोहा, मई 5 -- नजीबाबाद में आयोजित 15वीं इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अमरोहा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। नजीबाबाद ताइक्वांडो ट्रेनिंग एकेडमी के संयोजन व अंकित चौधरी के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में अमरोहा ताइक्वांडो फाउंडेशन के मार्शल आर्ट्स खिलाड़ियों ने पदकों की झड़ी लगा दी। अबू सुफियान, परीक्षित सिंह, शाजान, काशवी बहरवाल ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। हंजाला और शाक्य बहरवाल ने रजत पदक पर कब्जा किया। मोहम्मद उजेर मंसूरी, मोहम्मद हम्माद व आकिब अली ने कांस्य पदक हासिल किए। इस जीत के साथ ही पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी 13 मई को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाली नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हो गया है। यह भी पढ़ें- आगरा बना विजेता, गाजियाबाद दूसरे तो कानपुर रहा तीसरे स्थान पर इस राष्ट्रीय प्...