सराईकेला, मार्च 22 -- सरायकेला। सरायकेला स्थित एनआर सीएम एसओई स्कूल मैदान में शनिवार को टच रग्बी एसोसिएशन झारखंड के तत्वावधान में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। इस शिविर में राज्य के विभिन्न जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और रांची से आए 70 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। विशेषज्ञों की देखरेख में खिलाड़ी खेल की बारीकियां और तकनीक सीख रहे हैं। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को आगामी नेशनल चैंपियनशिप के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये खिलाड़ी जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाली टच रग्बी नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। शिविर का उद्घाटन सरायकेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अविनाश कवि ने बॉल को किक मारकर किया। एसोसिएशन के सचिव गणेश सी कालिंदी ने बताया कि 10 व 11 अप्रैल को जम्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.