रांची, सितम्बर 5 -- रांची। विशेष संवाददाता झारखंड हाईकोर्ट ने नेशनल गेम्स से जुड़े मामले में सुरिंदर सिंह को अग्रिम जमानत दे दी है। अदालत ने उन्हें 15 दिनों के भीतर निचली अदालत में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। आत्मसमर्पण या गिरफ्तारी की स्थिति में उन्हें 25 हजार रुपये के निजी मुचलके और समान राशि के दो जमानतदारों के बेल बांड पर जमानत देने का निर्देश दिया गया है। सुरिंदर सिंह के खिलाफ सीबीआई ने मामला दर्ज किया है। यह मामला रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में लंबित है। सुरिंदर सिंह ने इस मामले में अग्रिम जमानत की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी.

सुरिंदर सिंह का व्यवसाय सुनवाई के दौरान सुरिंदर सिंह की ओर से अदालत को बताया गया कि वह वर्ष 1980 से सुरिंद्र टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के नाम से परिवहन का व्यवसाय चला रहे ह...