आगरा, जनवरी 22 -- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने गुरुवार को आईएमए भवन पर बसंतोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर 24 जनवरी को नेशनल गर्ल्स डे के तहत बालिकाओं की सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर जागरूकता के लिए पोस्टर का विमोचन किया गया। अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने कहा कि बालिकाओं के सशक्त, शिक्षित और पोषित होने से ही राष्ट्र मजबूत बनता है। इसी संदेश के साथ आईएमए 24 जनवरी को बालिका दिवस मनाएगा। कार्यक्रम में सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा, डॉ. मुकेश भारद्वाज, डॉ. स्वाति द्विवेदी, डॉ. हरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...