मेरठ, जून 20 -- नेशनल खिलाड़ी अनुष्का पाल के शव की डीएनए जांच के लिए मेरठ पुलिस हैदराबाद की फोरेंसिक लैब को 39 हजार रुपये का भुगतान करेगी। मुकदमे की विवेचना में कोई चूक न हो जाए और रिपोर्ट एकदम सटीक मिले, इसलिए इस लैब से जांच कराई जा रही है। पुलिस अधिकारियों की माने तो जल्द ही रिपोर्ट मिल सकती है। इसके लिए तमाम प्रक्रिया पूरी कराई जा चुकी है और सैंपल भी लैब भेजा जा चुका है। नेशनल कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का की 15 मई को अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। वारदात को फास्ट फूड कॉर्नर का ठेला लगाने वाले श्याम धानक निवासी देहरादून ने अंजाम दिया था। आरोपी ने पहले अनुष्का को शराब पिलाई और ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी। बाद में लाश को बोरे में बांधकर रोहटा रोड पर नाले में फेंक दिया था। हत्या के करीब डेढ़ माह बाद एडीजी भानु भास्कर और डीआईजी कलानिधि नैथानी स...