कानपुर, अप्रैल 24 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता स्पेशल ओलंपिक भारत की ओर से 26 से 30 अप्रैल के बीच ग्वालियर स्थित सेंटर फॉर डिसएबिलिटी स्पोर्ट्स में नेशनल कोच ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए कानपुर के कोच सत्येंद्र सिंह यादव का चयन हुआ है। इस प्रशिक्षण में एथलेटिक्स, फुटबाल व फुटसल सहित अन्य अंतर्राष्ट्रीय मानकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद वह राष्ट्रीय स्तर के प्रमाणित कोच बनेंगे। उनके चयन पर मुख्य अ​धिशासी अ​धिकारी स्टीफन पीडी, संयुक्त मुख्य अ​धिशासी अ​धिकारी कल्लूल हजारिका, उपाध्यक्ष लखन लाल ओमर, प्रिंसिपल डॉ. ​शिखा अग्रवाल, वंदना सिन्हा आदि ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...