लखनऊ, मार्च 10 -- नेशनल पीजी कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2026-27 प्रवेश प्रक्रिया के तहत स्नातक व परास्नातक स्तर के सभी पाठ्यक्रमों के लिए ऑफलाइन फॉर्म 21 मार्च से कॉलेज काउंटर से प्राप्त किए जा सकेंगे। साथ ही लुआक्टमैट व लुआक्सैट पाठ्यक्रमों के लिए 23, 24 व 25 जून को प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित की गई है। इसके बाद सफल छात्रों की काउंसलिंग जुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी। यह निर्णय प्राचार्य की अध्यक्षता में मंगलवार को लुआक्टमैट से जुड़े कॉलेजों के साथ बैठक में लिया गया। प्राचार्य प्रोफेसर देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कॉलेजों में व्यावसायिक स्नातक पाठ्यक्रमों बीबीए, बीबीए डिजिटल बिजनेस, बीसीए, बीकॉम ऑनर्स, बीएजेएमसी, बीवोक बैंकिंग एंड फाइनेंस और बीवोक सऑफ्टवेयर डेवलेपमेंट एंड ई-गवर्नेंस में प्रवेश के लिए लुआक्ट...