लखनऊ, जुलाई 1 -- नेशनल पीजी कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2026-27 प्रवेश प्रक्रिया के तहत स्नातक स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को राहत देते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, अब अभ्यर्थी पांच जुलाई तक 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, बीकॉम की प्रवेश परीक्षा सात जुलाई को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम ई-कॉमर्स, बीकॉम एसीसीए, बीकॉम सीएफए और बी.वोक (बीएंडएफ) की परीक्षा इसी दिन दोपहर 2:30 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होगी। यह भी पढ़ें- शिया कॉलेज ने प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई तय की इसी तरह बीसीए व बीवो...