लखनऊ, जुलाई 29 -- लखनऊ, संवाददाता। नेशनल पीजी कॉलेज ने विरासत शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को अनुभवात्मक अधिगम से जोड़ने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत न्यास (इंटैक) के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी के तहत इतिहास विभाग के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप, हेरिटेज वॉक, शोध परियोजनाओं और विरासत संरक्षण गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कॉलेज के प्रशासनिक भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में इंटैक कंजर्वेशन इंस्टीट्यूट, लखनऊ के निदेशक धर्मेन्द्र मिश्रा और कॉलेज के प्राचार्य प्रो. देवेन्द्र के. सिंह की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। कॉलेज की ओर से प्राचार्य प्रो. देवेन्द्र के. सिंह और इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. आकृति कुमार ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।प्राचार्य प्रो. द...