रांची, सितम्बर 26 -- रांची। केरल में आयोजित सातवीं सीआईएससीई नेशनल कैरम चैंपियनशिप में रांची की जेसिका यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने अंडर-17 वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की। जेसिका डीएफएसल रांची के सहायक निदेशक डॉ. वृजेश कुमार यादव की पुत्री हैं। देशभर के चुनिंदा खिलाड़ियों की उपस्थिति वाली इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर परिजनों और स्कूल प्रबंधन ने उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...