भदोही, दिसम्बर 10 -- भदोही, संवाददाता। शहर के हरियांव स्थित श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटरमीडिएट कालेज में श्रीराम कथा का आयोजन 14 दिसंबर से होगा। जिसका समापन 22 दिसंबर होगा। इस दौरान 13 दिसंबर को विशाल सनातन यात्रा निकाली जाएगी। प्रथम पहर यज्ञ आहूति एवं द्वितीय पहर में श्रीराम कथा होगी। इस दौरान प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथाकार शिवानंद भाई प्रभु के जीवन से लोगों को अवगत कराएंगे। पूर्व चेयरमैन अशोक जायसवाल, संगीता खन्ना ने लोगों से उक्त आयोजन में पहुंचने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...