नेशनल कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते आठ पदक
उन्नाव, अगस्त 24 -- नवाबगंज। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित तीसरी नेशनल कराटे प्रतियोगिता में अंकित कराटे अकादमी नवाबगंज के आठ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में खिलाड़ियों ने कुल आठ पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में प्रियांशु, लक्ष्मी, वेदांश मिश्रा ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा नंदनी, प्रियंका सिंह, नैन्सी देवी, सेजल व आरोही सिंह ने कांस्य पदक जीते। एसोसिएशन अध्यक्ष रवि चौरसिया, सचिव धर्मेश प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी, नेशनल कोच श्याम बाबू, रवि प्रताप सिंह, जसपाल सिंह, राजेंद्र, मन्नालाल सभासद आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- आल इंडिया कराटे प्रतियोगिता में 10 खिलाड़ियों ने जीते पदक यह भी पढ़ें- कराटे खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया चैंपियनशिप में जीते पांच पद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.