नेशनल एस्ट्रो में आयरा ने पाया पहला स्थान
पीलीभीत, मई 11 -- पीलीभीत। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा आयरा अल्वी ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। आयरा अल्वी ने डीएएसए इंडिया और नेशनल काउंसलि आफ रिसचर्स टीचर साइंटिस्ट इंडिया की ओर से आयोजित नेशनल एस्ट्रो ओलंपियाड में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पाया है। शानदार प्रदर्शन के लिए आयरा अल्वी का चयन इंडिया इंटरनेशनल साराभाई स्टूडेंट्स साइंटिस्ट अवार्ड 2026 के लिए किया गया है। प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा और प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा ने छात्रा को आशीर्वाद दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.