फरीदाबाद, जून 21 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा । एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया (एएफआई) द्वारा भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के तीन खिलाड़ी पांच इवेंट में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 24 से 28 जून तक आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में हरियाणा के 70 महिला एवं पुरुष एथलीट हिस्सा लेंगे। हरियाणा एथलेटिक्स संघ के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए राजा बाबू का चयन 200 मीटर दौड़ और 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस दौड़ के लिए हुआ है। इसके अलावा विक्रांत पांचाल 400 मीटर दौड़ और 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस में भाग लेंगे। वहीं मोहम्मद अता साजिद लंबी कूद इवेंट में हिस्सा लेकर फरीदाबाद का गौरव बढ़ाएंगे। इसके अलावा फरीदाबाद की महिला खिलाड़ी भी पीछे नहीं हैं। पाली गांव निवासी आरती भड़ाना का 2...