अल्मोड़ा, जून 18 -- रानीखेत। नेशनल इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मुख्य अतिथि विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल ने छात्र छात्राओं के प्रयासों को सराहा। विशिष्ठ अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य शेर सिंह नेगी और शिक्षक हर सिंह कड़ाकोटी ने कहा कि अनुशासन और लगन से ही सफलता मिलती है। प्रधानाचार्य सुनील जोशी ने विद्यालय की वार्षिक आख्या पेश की। बिंद्रा छात्रवृत्ति, डॉ. डीएन बडोला, बृजेश जोशी एवं सोमेश जोशी छात्रवृत्ति तथा हर सिंह कड़ाकोटी छात्रवृत्ति के माध्यम से लगभग 40 हजार रुपये की धनराशि बांटी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...