नई दिल्ली, जुलाई 24 -- हिंदी सिनेमा के दिग्गज सिंगर और एक्टर किशोर कुमार आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपने गानों के चलते वो हमेशा ही अपने फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे। अपने करियर में किशोर में ने कई कालजयी गाने गाए हैं, जो आज भी अमर हैं। यही नहीं किशोर कुमार अपने आप में एक बेहद शानदार शख्स थे। किशोर कुमार से जुड़े कई किससे बॉलीवुड में आज भी मशहूर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किशोर कुमार ने कभी कोई राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं जीता? कहा जाता है कि एक बार किशोर कुमार को अवॉर्ड जीतने के लिए मंत्रालय में किसी को रिश्वत देने के लिए कहा गया था। आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे का पूरा सच?अवॉर्ड के बदले मांगी गई थी रिश्वत! दरअसल, ये बात साल 1964 में आई किशोर कुमार की सुपरहिट फिल्म 'दूर गगन की छांव में' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बहुत ...