लखनऊ, जनवरी 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। नेशनल अर्थ साइन्स की प्रवेश परीक्षा 24 जनवरी को होगी जबकि 7 जनवरी तक इसके लिए पंजीकरण किया जा सकेगा। परीक्षा में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे, जिनकी आयु पहली जुलाई 2026 को 18 वर्ष से अधिक न हो। इस संबंध में समग्र शिक्षा माध्यमिक के अपर राज्य परियोजना निदेशक विष्णु कांत पाण्डेय ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों व जिला परियोजना अधिकारियों के नाम सर्कुलर जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि नेशनल अर्थ साइन्स ओलम्पियाड में चयनित विद्यार्थी इटली में प्रस्तावित अन्तराष्ट्रीय अर्थ साइन्स ओलम्पियाड (2026) में भाग ले सकेंगे। राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में भाग लेने के लिए विद्यार्थी का राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9, 10, 11 तथा कक्षा 12 में अध्यय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.