आगरा, मई 3 -- ताजनगरी की आद्रिता मिश्रा पुडुचेरी में 3 से 9 सितंबर तक होने वाली राष्ट्रीय अंडर-13 शतरंज प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। डीपीएस की कक्षा 9 की छात्रा आर्द्रिता ने नेशनल चैम्पियनशिप में खेलने की उपलब्धि सीतापुर में 30 अप्रैल से 01 मई तक खेली गई यूपी स्टेट अंडर-13 चैम्पियनशिप में उपविजेता बनकर प्राप्त की। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। छह राउंड की प्रतियोगिता में आर्द्रिता ने पांच मैच जीत कर यह उपलब्धि पाई। डायनेमिक चैस स्कूल में शतरंज के दांवपेंच सीख रहीं आर्द्रिता ने पिछले सत्र में भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। आर्द्रिता अपनी सफलता का श्रेय कोच संजय दुबे को देती हैं। आद्रिता की उपलब्धि पर संचय दुबे, अशींद्र यादव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.