छपरा, अप्रैल 5 -- 15 दाउदपुर के सरयूपार गांव में चोरी के बाद घर में बिखरे सामान दाउदपुर (मांझी)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के सरयूपार गांव में शनिवार की रात चोरों ने नेवी जवान के बंद पड़े घर का ताला तोड़कर नकद व कीमती सामान की चोरी कर ली। घटना की जानकारी रविवार की सुबह उस समय हुई जब पड़ोसियों ने घर का मुख्य दरवाजा खुला देखा। अंदर जाकर देखने पर कमरे के दरवाजे, आलमारी, बक्से व पलंग के बॉक्स टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। पड़ोसी कौशल कुमार सिंह ने घटना की सूचना गृहस्वामी व पुलिस को दी। बताया जाता है कि नेवी जवान सुमंत कुमार सिंह वर्तमान में दिल्ली में पदस्थापित हैं, जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने पहले मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और फिर अंदर घुसकर दो कमरों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद आलमारी, बक्से व पलंग के बॉक्स को खंगालते हुए नकद, आभूषण समेत अन...