गया, मार्च 11 -- थाना क्षेत्र के बंदौल गांव में बुधवार को नेवारी के पूंज में अचानक आग लग जाने से हजारों रुपये मूल्य की नेवारी जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार गांव के किसान राजकुमार यादव और सुधीर यादव के खरीहान में रखे नेवारी के पूंज में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर गुरारू थाना से दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक नेवारी का पूरा पूंज जलकर नष्ट हो चुका था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...