जहानाबाद, मई 8 -- रतनी, निज संवाददाता । स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के खैरूचक मठिया गांव स्थित किसान भोला शंकर ब्रजेश कुमार कमलेश कुमार सहित तीन किसानों के नेवारी का पिंज जलकर राख में हो गया। पीड़ित किसान भोला शंकर के अनुसार गांव में एक व्यक्ति के घर बारात आई हुई थी। बारात स्थल से कुछ ही दूरी पर नेवारी का पिंज था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि बारात के किसी लोगों ने स्मोकिंग कर पिंज के पास फेंक दिया होगा जिससे आग लग गयी।

आग लगने की घटना अचानक आधी रात में धू -धू कर पिंज जलने लगी। पिंज से आग की पलटे उठते देख गांव वाले हाथ में बाल्टी ,पतीला लेकर आग पर काबू पाने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान किसान भोला शंकर के द्वारा घटना की जानकारी डायल 112 पर फोन कर पुलिस को दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम खैरूचक मठिया पहुंची और आग पर काबू पाने का प...