गया, मई 17 -- रौशनगंज थाना क्षेत्र के मंजूरीखुर्द गांव में रविवार को 11 हजार वोल्ट प्रवाहित बिजली का तार टूटकर गिर जाने से नेवारी के गांज में आग लग गई। इस घटना में करीब 60 हजार रुपये मूल्य की नेवारी जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान की पहचान गांव निवासी संजय यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार खेत के पास से गुजर रहा हाई वोल्टेज बिजली तार अचानक टूटकर नेवारी के गांज पर गिर पड़ा। तार से निकली चिंगारी के कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अन्य लोगों को सूचना दी।स्थानीय लोगों ने मोटर चलाकर पानी डालते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बड़ी मात्रा में नेवारी जल चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो आसपास के खेतों और...