कौशाम्बी, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नेवादा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा के नेतृत्व में दुर्गापुर ग्राम सभा में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में लोगों को बताते हुए उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने की जिम्मेदारी भी है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष (नेवादा) शांति भूषण सिंह, ग्राम प्रधान वरुण पाण्डेय, मंडल प्रभारी दिनेश पाण्डेय, त्रिशूल नाथ द्विवेदी, महेंद्र नाथ तिवारी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सिजुआ में पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण यह भी पढ़ें- 'एक पेड़ मां के नाम' अभ...