कौशाम्बी, जनवरी 7 -- नेवादा ब्लॉक परिसर में बंदरों के आतंक से दहशत है। अफसरों-कर्मचारियों के साथ आमजन भी परेशान हैं। लोगों ने बंदरों को पकड़वाकर वनों में संरक्षित कराने की मांग की है। बंदर अफसर-कर्मचारियों व आम लोगों को निशाना बनाने के साथ ही ब्लॉक परिसर में लगे सोलर पैनल, वॉटर कूलर आदि खुले में रखे सामानों को भी नष्ट कर देते हैं। महीने भर के भीतर वह करीब आधा दर्जन फरियादियों को जख्मी कर चुके हैं। दहशत का आलम यह है कि अब लोग लाठी-डंडे लेकर ही ब्लॉक की ओर जाते हैं। बंदरों की दहशत के कारण शासकीय कार्य पर भी असर पड़ रहा है। आसपास के गांवों में रहने वाले सुनील, अमित सिंह, दिनेश सिंह, प्रदीप सहित अन्य लोगों का कहना है कि बंदरों को पकड़वाकर वन क्षेत्रों में संरक्षित कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.