नेवले को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, बाल-बाल बचे सवार
गोरखपुर, मई 24 -- सोनबरसा, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में रविवार सुबह फोरलेन पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो नेवले को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गई। हादसे में वाहन सवार बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के सोहरौना निवासी भूपेंद्र त्रिपाठी और शुभम त्रिपाठी स्कॉर्पियो से गोरखपुर जा रहे थे। रामूडिहा गांव के सामने अचानक सड़क पर नेवला आ गया। उसे बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गया। संयोग अच्छा रहा कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। केवल वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। सूचना पर पहुंची सोनबरसा चौकी पुलिस ने वाहन को सड़क किनारे कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.