बस्ती, मार्च 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। बिजली का बिल कभी भी नहीं जमा करने वाले (नेवर पेड) के 17.82 प्रतिशत बकाएदारों से ही बकाये की वसूली हो सकी है। बकाये की वसूली के लिए बिजली विभाग ने दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक बिजली बिल राहत योजना चलाई थी। बकाएदारों को भुगतान के लिए प्रेरित करने के लिए अधिकारियों से लेकर स्टॉफ तक की टीम उतर पड़ी थी। अधीक्षण अभियंता खालिद सिद्दीकी का कहना है कि अब ओटीएस समाप्त हो चुका है। विभाग का अब फोकस बकाएदारों पर होगा। बकाया न जमा करने वालों पर अब सीधे कार्रवाई होगी। इसके लिए बकाएदारों की सूची तैयार कर अभियान चलाया जाएगा। नेवर पेड वाले उपभोक्ताओं की संख्या जिले में कुल 1.10 लाख थी। इन बकाएदारों पर बिजली बिल का 334.48 करोड़ रुपये बकाया था। विभाग का कहना है कि नेवर पेड के काफी ऐसे उपभोक्ता हैं, जो पिछले कई सालों से...