रांची, जून 18 -- रांची। मेसरा ओपी क्षेत्र के नेवरी साठ मेसरा में रहने वाले नागेंद्र कुमार की तीन बकरी चोरी चली गई। मामले में नागेंद्र की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि सूचक के घर के सामने खुले स्थान पर उनकी बकरियां चर रही थीं। इसी बीच कार से आए चोर उनकी बकरियों को लेकर भाग निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...