नेवना कॉलोनी से 20 लीटर देसी महुआ शराब बरामद
जहानाबाद, मई 11 -- करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के नेवना कॉलोनी गांव में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर 20 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नेवना कॉलोनी निवासी कमलेश मांझी के घर पर देसी महुआ शराब की चुलाई एवं बिक्री किए जाने की लगातार सूचना मिल रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार यादव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। एलटीएफ के सहयोग से गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस टीम को गांव में पहुंचते देख घर के सभी सदस्य मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने घर एवं दलान की सघन तलाशी ली। यह भी पढ़ें- उत्पाद विभाग की छापेमारी में 36 कार्टन शराब बरामद तलाशी के दौरान दलान में छिपाकर रखे गए 20 लीटर देसी महुआ शराब को बरामद कर ली गई। बरामद शराब को जब्त करते हुए पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.