पाकुड़, जनवरी 30 -- अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र से रहस्यमय ढंग से लापता हुई सगी दो नाबालिग बहनों के मामले का पाकुड़ पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया है। पुलिस की विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चियों को आंध्र प्रदेश के नेल्लौर से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में संलिप्त एक मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने दबोच लिया है। इससे पूर्व, बच्चियों का सुराग न मिलने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। मंगलवार से लापता बच्चियों के मामले में पुलिसिया सुस्ती का आरोप लगाते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर दी। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया और लोगों ने अमड़ापाड़ा-महेशपुर मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। लगभग एक घंटे तक चले इस हंगामे के कारण आवागमन पूरी तरह ठप रहा। तनाव की सूचना मिलते ही अनुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.