जहानाबाद, मई 6 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के नेर के निकट मोटरसाइकिल से गिरकर महिला सरिता देवी घायल हो गई। वह झीटकोरिया गांव की रहने वाली है। जानकारी के अनुसार वह मोटरसाइकिल से अपने पुत्र के साथ पीछे बैठकर मखदुमपुर बाजार आ रही थी। तभी अचानक वह मोटरसाइकिल से गिर गई। घायल अवस्था में इलाज के लिए उसे रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद विशेष इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...