धनबाद, मार्च 24 -- खरना के नेम-निष्ठा के साथ पूरा धनबाद सोमवार को महापर्व छठ के उल्लास में डूब गया। चैत्र नवरात्र के साथ पावन पर्व छठ से हर तरफ माहौल भक्तिमय है। छठव्रतियों के घरों में सोमवार को छठ गीत गूंजते रहे। शाम में व्रतियों ने विधि-विधान के साथ खरना किया। केले के पत्ते पर खीर, घी लगी रोटी और फलों का भोग लगाया। इसी प्रसाद को ग्रहण कर छठ व्रतियों ने इस कठिन व्रत का संकल्प लिया। इस तरह व्रतियों के 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। छठ प्रसाद के लिए लोगों की उमड़ी श्रद्धासोमवार को गोधुली बेला में व्रतियां मिट्टी के चूल्हे पर अरवा चावल, दूध और गुड़ से खीर बनाने में जुट गईं। शाम में पूजा घरों में खरना शुरू हुआ। खीर और रोटी के साथ छठी मइया को फल और पान-सुपारी का केले के पत्ते पर भोग लगाकर दूध से अर्घ्य दिया गया। अर्घ्य के बाद बंद कमरों...