मधुबनी, अप्रैल 10 -- रविंद्र झा मधेपुर। मधेपुर थाने की पुलिस ने बाइक चोरी मामले के एक अप्राथमिकी आरोपित को गुरुवार को गिरफ्तार किया। धराया अप्राथमिकी आरोपित लखनौर थाना क्षेत्र के नेमुआ गांव का निवासी प्रवीण कुमार यादव(26) बताया गया है। उसकी गिरफ्तारी एसआई सह केस अनुसंधानक कंचन कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से की। एसआई ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति बाइक चोरी मामले से संबंधित मधेपुर थाना में दर्ज एफआईआर 112/24 का अप्राथमिकी आरोपित है। जो अबतक फरार चल रहा था। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अप्राथमिकी आरोपी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.