रामगढ़, अक्टूबर 8 -- रामगढ़। वरीय संवाददाता दिवंगत नेता राज्य के पूर्व सीएम दिशोम गुरू शिबू सोरेन की पत्नी और वर्तमान सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का पूरे सम्मान के साथ गुरुवार को नेमरा में अंत्येष्ठी किया जाएगा। पिछले साल अगस्त में यहीं पर दिशोम गुरू शिबू सोरेन की भी अंत्येष्ठी हुई थी। ठीक एक साल के बाद उनकी पत्नी रूपी सोरेन की अंत्येष्ठी यहीं पर की जाएगी। यह भी पढ़ें- JMM को संभालने से लेकर दुमका में चुनावी जंग तक; रूपी सोरेन के संघर्षों की कहानीअंत्येष्ठी की तैयारी रूपी सोरेन की निधन की सूचना मिलने के साथ ही जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी अंत्येष्ठी की तैयारी में जुट गए हैं। देर रात डीसी ऋतुराज और एसपी मुकेश कुमार लुणायत के नेतृत्व में जिले के संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की तैयारी को लेकर बैठक की गई। करीब 11 बजे रूप...