नेपाल हिंसा : कर्फ्यू में आंशिक ढील-ड्रोन व एआई डेस्क से निगरानी, 38 उपद्रवी गिरफ्तार
सुपौल, अगस्त 3 -- वीरपुर, एक संवाददाता नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज में कांवर (बोलबम) यात्रा के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। जिला प्रशासन ने अनिश्चितकालीन कर्फ्यू में आंशिक ढील दी है। राहत मिलने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर लोगों की आवाजाही फिर शुरू हो गई है, हालांकि सुरक्षा व्यवस्था पहले की तरह कड़ी बनी हुई है। हिंसा के मामले में अब तक 38 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि पूरे तराई क्षेत्र में पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) और नेपाली सेना की तैनाती जारी है। यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी घुसपैठियों को बाहर करो, नेपाल में हिंदू राष्ट्र की मांग; सड़कों पर उतरे लोगकर्फ्यू में ढील की जानकारी जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 8:30 बजे से शाम पांच बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई थी, जिसे बाद में सोम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.