नेपाल हिंसा: सद्भावना रैली निकालकर दिया भाईचारे का संदेश
सीतामढ़ी, अगस्त 1 -- जनकपुरधाम। जनकपुरधाम में पिछले दिनों हुई हिंसक घटनाओं के बाद शनिवार को हालात सामान्य होने के बाद स्टेशन परिसर से एक भव्य सद्भावना रैली निकाली गई, जो जानकी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। 'हिंदू-मुस्लिम भाई-भाई' के नारों के बीच जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास वैष्णव और स्थानीय मौलाना ने एक-दूसरे को गले लगाकर शांति और सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताने का प्रयास किया, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते रोक दिया। रैली में धनुषा के सीडीओ, एसपी, जनकपुरधाम के मेयर, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। नेपाल के पुलिस महानिरीक्षक ( I.G.P) दान बहादुर कार्की ने बताया कि भारत की सीमा से शरणार्थी नेपाल प्रवेश कर रहे हैं। हमने सीमा सुरक्षा बल की सतर्कता ते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.