नेपाल हाउस घेराव के लिए गोड्डा से एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों का जत्था रवाना
गोड्डा, जुलाई 27 -- झारखंड एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ के राज्यव्यापी आंदोलन के तहत रविवार को गोड्डा जिले के एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों का जत्था गोड्डा रेलवे स्टेशन से रांची स्थित नेपाल हाउस के लिए रवाना हुआ। जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार एवं जिला सचिव जय कृष्ण कुमार के नेतृत्व में कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्य मुख्यालय में आयोजित घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे। कर्मचारियों ने कहा कि वर्षों से लंबित मांगों के समाधान के लिए कई बार सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। संघ की प्रमुख मांगों में स्थायी समायोजन, जेएसएससी के त्रुटिपूर्ण विज्ञापन में संशोधन तथा श्रावणी मेला ड्यूटी के लंबित टीए-डीए का भुगतान शामिल है। यह भी पढ़ें- एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों ने सीएस को सौंपा मांगपत्र, आज नेपाल हाउस घेराव के लिए होंगे रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.