अररिया, अप्रैल 21 -- भरगामा, एक संवाददाता नेपाल सीमा से सटे भरगामा के पंचायतों में विशेष नागरिकता शिविर आयोजित करने को लेकर कार्यालय आदेश जारी किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिभूषण सुमन ने बताया कि अररिया जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में लंबे समय से रोटी-बेटी का संबंध रहा है, जिसके कारण नेपाली मूल की महिलाओं का भारतीय नागरिकों से विवाह सामान्य प्रचलन में है। ऐसी महिलाओं को भारतीय नागरिकता प्राप्त करने में सुविधा देने के उद्देश्य से भारतीय संविधान एवं नागरिकता अधिनियम 1955 के प्रावधानों के तहत विशेष कैंप लगाने का निर्णय लिया गया है। इन शिविरों में संबंधित लाभार्थियों को सरल प्रक्रिया के माध्यम से नागरिकता से जुड़ी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई जाएंगी। यह भी पढ़ें- अंजुमन इस्लामिया गुमला चुनाव 2026 की प्रक्रिया शुरू,पंचायतों से मांगे गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.