नेपाल से शराब ला रहा धंधेबाज सीमा पर गिरफ्तार
मधुबनी, जून 7 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। भारत नेपाल सीमा पर मधवापुर में शराब ला रहे एक धंधेबाज को पकड़ा गया है। इस मामले में 14.7 लीटर नेपाली देशी और 05.29 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी है। गिरफ्तारी की कार्रवाई मधवापुर पुलिस ने इंडो नेपाल बॉर्डर पीलर नंबर 297 के पास रविवार को की। पकड़े गये आरोपी का नाम राजू कुमार है। वह सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र स्थित रामनगर गांव निवासी शंभू राय का बेटा है। वह नेपाल से शराब की खेप भारतीय बाजार की ओर ला रहा था। थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम ने बताया कि पकड़े गये आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.