महाराजगंज, जनवरी 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। स्थानीय चुनाव से लेकर विधानसभा एवं लोकसभा तक चुनाव में अपनी भागीदारी निभाने वाली नेपाल से विवाह कर आयी बहुएं अब मतदान नहीं कर सकेंगी। अभी तक सभी चुनाव में भागीदारी करने वाली बहुएं विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान द्वारा जारी नो मैपिंग नोटिस मिलने के बाद चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मान्य दस्तावेजों में एक भी दस्तावेज नहीं दे पा रही हैं। भारत के किसी भी जगह के होने का प्रमाण उपलब्ध नहीं करा पा रही हैं। मैपिंग नोटिस मिलने वाले मतदाताओं द्वारा अपने दावे व जवाब नहीं दिए जाने पर स्वतः ऐसे मतदाता सूची से बाहर हो जाएंगे। नेपाल से लगी विधानसभाओ में इस तरह के मतदाताओं की भरमार है। नो मैपिंग नोटिस मिलने के बाद जनसुनवाई केंद्रों पर पहुंच रहे मतदाताओं के सामने कई तरह की समस्याएं सामने आ ही रही हैं। अब इन महि...