गाजीपुर, अप्रैल 9 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। वाराणसी गाजीपुर फोरलेन पर नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारा के पास सवारी से भरी एक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं 22 यात्री घायल हो गए। बस में सवाल लोग महाराष्ट्र जलगांव के रहने वाले हैं और नेपाल से वाराणसी लौट रहे थे। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।महाराष्ट्र के जलगांव से कुछ लोगों का दल वाराणसी दर्शन पूजन करने के लिए आया था। वाराणसी में दर्शन पूजन करने के बाद यह लोग बस से नेपाल गए थे और वहां से वापस वाराणसी लौट रहे थे। बस वाराणसी गाजीपुर फोरलेन पर नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारे के पास पहुंची थी कि एक बोलेरो को बचाने में बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गईं। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना मिलते ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.