किशनगंज, मार्च 1 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता बिहार में लागू मद्य निषेध कानून के तहत शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में टेढ़ागाछ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नेपाल से भारत लाई जा रही 417 बोतल नेपाली देशी शराब जप्त की है। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना क्षेत्र के शिशागाछी गांव के समीप शनिवार की सुबह लगभग 4:00 बजे यह कार्रवाई की गई। टेढ़ागाछ थाना अध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग नेपाल से शराब लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर चुके हैं और उसे क्षेत्र में खपाने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही गश्ती दल को सतर्क किया गया और त्वरित कार्रवाई की गई। अभियान का नेतृत्व स्वयं थाना अध्यक्ष ने किया। उनके साथ सहायक थाना अध्य...