नई दिल्ली, अगस्त 14 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नेपाल से चरस लाकर देशभर में तस्करी करने वाले गिरोह का दक्षिणी दिल्ली जिला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। स्पेशल स्टाफ ने गिरोह से जुड़ी दो महिलाओं समेत नेपाल मूल के चार नागरिकों को गिरफ्तार कर 106 किलो चरस बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, बरामद चरस की कीमत करीब 109 करोड़ रुपये है। आरोपी दिल्ली को ट्रांजिट हब बनाकर वजीराबाद में स्टोरेज और डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर चला रहे थे। दक्षिणी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि 29 जून को कोटला मुबारकपुर में छापेमारी कर भरत थापा, गोविंद बुढ़ा और ज्योति पुन मगर को 8.5 किलोग्राम चरस के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ और तकनीकी जांच में रोशनी मगर का नाम सामने आया। 12 अगस्त को वजीराबाद स्थित उसके ठिकाने पर छापा मारकर 97.6 किलोग्राम चरस, मिक्सिंग मशीन और ...