नेपाल से भटककर चकरपुर पहुंचे दो बच्चे, पुलिस ने संस्था को सौंपे
रुद्रपुर, अगस्त 10 -- खटीमा, संवाददाता। नेपाल के दोधारा चांदनी से रास्ता भटककर दो नेपाली बच्चे शनिवार को कुटरी चकरपुर पहुंच गए। अनजान जगह पर परेशान होकर घूम रहे बच्चों को ग्रामीणों ने देखा और उनसे जानकारी ली। बच्चों के नेपाल निवासी होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने चकरपुर पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी विकास कुमार ने दोनों बच्चों को संरक्षण में लेकर उनके नाम-पते पूछे। बच्चों ने अपना नाम गणेश बम और आदित्य बम पुत्र धर्मेंद्र बम निवासी ओड़ा नंबर दो, दोधारा चांदनी, नेपाल बताया। पुलिस ने सीमा क्षेत्र में मानव तस्करी की रोकथाम और पुनर्वास के लिए काम कर रही सामाजिक संस्था पीआरसी नेपाल से संपर्क किया। संस्था के पदाधिकारियों ने बच्चों को उनके अभिभावकों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने एसएसबी की मौजूदगी में दोनों बच्चों को संस्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.