बगहा, जून 15 -- वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। नेपाल के नवलपरासी जिला कारागार से बीते वर्ष 10 सितंबर को फरार हुए भारतीय कैदियों की तलाश तेज कर दी गई है। जेएनजी आंदोलन के दौरान फरार 41 में तीन कैदियों को गिरफ्तार कर फिर से जेल भेज दिया गया है। अभी 38 भारतीय कैदियों की तलाश नेपाल को है। इसको लेकर जल्द ही नेपाल की ओर से भारतीय सीमावर्ती क्षेत्रों के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक होगी। नवलपरासी के नवागत पुलिस अधीक्षक रामबहादुर जीसी ने बताया कि भारतीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने की पहल शुरू कर दी है। जल्द ही भारतीय एसपी के साथ बैठक की जाएगी। नवलपरासी जिला कारागार के प्रमुख सुबोध महतो ने बताया कि बीते वर्ष और और नौ सितंबर को नेपाल में जेएनजी आंदोलन हुआ था। इसी दौरान 10 सितंबर 2025 को जेल में आगजनी व सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त होने के बाद बड़ी सं...