कुशीनगर, अप्रैल 8 -- कुशीनगर। निज संवाददाता नेपाल सीमा से सटे इलाकों में एक बार फिर अवैध तस्करी का खेल तेज हो गया है। इस बार रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीज लहसुन की तस्करी जोरों पर है। नेपाल के रास्ते चाइनीज लहसुन की खेप लगातार कुशीनगर जिले के विभिन्न बाजारों में पहुंच रही है और स्थानीय बाजारों में खुलेआम इसकी बिक्री भी हो रही है। हैरानी की बात यह है कि यह कारोबार बिना किसी रोक-टोक के फल-फूल रहा है, जबकि जिम्मेदार विभाग पूरी तरह से अनजान बने हुए हैं।स्थानीय बाजारों में बिक रही चाइनीज लहसुन देखने में बेहद चमकदार और आकार में बड़ी होती है। इसकी यही बनावट ग्राहकों को अपनी ओर खींच रही है। ग्राहक सस्ते दाम और आकर्षक देखकर इसे खरीदने में संकोच नहीं कर रहे। जबकि इसके पीछे छिपे स्वास्थ्य खतरे से अधिकांश लोग अनभिज्ञ हैं। मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.