महाराजगंज, मई 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को रविवार रात बड़ी सफलता हाथ लगी। सीमा स्तंभ संख्या 507 के पास घेराबंदी कर टीम ने नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे 40 क्विंटल 18 किलोग्राम कद्दू (काशीफल) बीज के साथ एक नेपाली ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। मौके से एक युवक को हिरासत में लेकर सीमा शुल्क अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और अवैध तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, दो देसी पिस्तौल के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार इसी क्रम में रविवार देर रात करीब 10:15 बजे ठूठीबारी क्षेत्र में कोतवाली में तैनात एसआई रमे...