मुजफ्फरपुर, मई 28 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नेपाल से मुजफ्फरपुर में इलाज कराने आए बुजुर्ग सौरिखचरण मंडल (60) बीते तीन दिनों से लापता हैं। वह नेपाल के महोत्तरी जिला के अतरार गांव के रहने वाले हैं। इस संबंध में उनकी पत्नी रेखा मंडल ने सिकंदरपुर थाना में गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया है कि वह अपने पति सौरिखचरण के इलाज के लिए मुजफ्फरपुर आई थी। वे लोग चंदवारा स्थित अपने एक परिचित दुर्गानंद साह के घर पर ठहरे हुए थे। 24 मई की दोपहर करीब 12 बजे सौरिखचरण बिना कुछ बताए घर से निकल गए और नहीं लौटे। परिजनों ने आसपास के इलाकों में उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- नेपाल से इलाज कराने आया बुजुर्ग लापता बताया कि लापता बुजुर्ग मानसिक रूप से थोड़े कमजोर हैं और लंगड़ा कर चलते हैं। सिकंदरपुर थानेदार दु...