गोरखपुर, अप्रैल 28 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल में मंगलवार दोपहर बाद से मौसम बदलने की संभावना है। आसमान में बादलों की एंट्री होगी। धूल भरी आंधी चलेगी। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसका असर सोमवार से ही दिखने लगा। सोमवार को नेपाल की तरफ से पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने दिन में सूरज की तपिश को थाम दिया। दिन के तापमान में लगातार दूसरे दिन गिरावट हुई है। पिछले 48 घंटे में दिन के तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो चुकी है। रविवार को िन के तापमान में चार और सोमवार को करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। यह भी पढ़ें- पुरवा ने पारा 3 डिग्री गिराया पर उमस ने बेहाल किया मौसम में बदलाव के कारण सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे है। पहली बार इस महीने में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.