सीतामढ़ी, अप्रैल 27 -- सोनबरसा। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 51वीं बटालियन ने गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को नेपाली शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवान नियमित गश्ती पर थे, तभी नेपाल से भारत की ओर आ रही दो संदिग्ध मोटरसाइकिलों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 60 बोतल सौफी और 10 बोतल मैक डॉवेल्स नंबर-1 ब्रांड की अंग्रेजी शराब शामिल है। इस दौरान दोनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया गया। इनमें एक सुजुकी हयाते (काला रंग) और एक यामाहा सलूटो (नीला-काला रंग) शामिल है। पुलिस के अनुसार, इनमें से एक बाइक संदिग्ध रूप से चोरी की प्रतीत हो रही है।व्यक्तियों की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के चंदपुरा निवासी अशोक कुमार और सुनील कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि शराब नेपा...