बलरामपुर, मार्च 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। नेपाल के दांग-चोखड़ा से युगों-युगों से आ रही प्रसिद्ध पीर रतन नाथ योगी (पात्र देवता) की धार्मिक यात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को परंपरागत ढंग से मुक्तेश्वर महादेव मंदिर जनकपुर में पहुंची। यह यात्रा दो दिन विश्राम के बाद पंचमी को देवीपाटन मंदिर के लिए रवाना होगी। इस यात्रा में सैकड़ो की संख्या में नेपाल व भारत के श्रद्धालु शामिल हुए हैं। पीर रतन नाथ योगी की यात्रा नेपाल सीमा कोयलावास वार्डर से शनिवार भोर 4:00 बजे भारतीय सीमा में दाखिल हुई और 5:00 बजे जरवा बालापुर पहुंचते ही यात्रा के दर्शन के लिए क्षेत्र के कोने-कोने से पहुंचे सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं के जय घोष से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। जनकपुर मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी प्रदीप पांडेय ने बताया कि यह यात्रा युगों-युगों...